उमरिया भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे क्वारंटीन सेंटर, कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया

Umaira BJP Dilip Pandeyli Quarantine center

उमरिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बिरसिहंपुर पाली स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते हुए कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया। दरअसल कोरोना के कहर के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने सभी दिन हीन जरूरतमंद लोगों की सेवा का संकल्प लिया है जिसके तहत नवनियुक्त उमरिया भाजपा अध्यक्ष दिलीप पांडे द्वारा पाली के कन्या शिक्षा परिसर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर जायजा लेते हुए लोगों का हाल जाना। वहीं इस दौरान भाजपाईयों ने स्वास्थ कर्मियों का श्रीफल देकर सम्मान भी किया।