विदिशा सेंट मैरी स्कूल में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोग, समाजसेवी भी मदद के लिए आगे आए

vidisha st mary school flood relief camp

Vidisha St Mary’s School Relief Camp : विदिशा के सेंट मैरी स्कूल में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत शिविर बनाकर ठहराया गया है जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा लोगों को जरूरत की सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है. सेंट मैरी स्कूल के फादर फ्रीजो ने बताया कि बीते दिनों सीएम शिवराज द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण ​कर मदद का भरोसा दिया था. इसी के साथ ही स्कूल परिवार भी पीड़ित लागों की ​हर संभव मदद करने आगे है. वहीं इस क्रम में शहर के समाजसेवी भी पूरा सहयोग दे रहे हैं. जानकारी दी गई कि कुछ इलाकों में पानी उतरने के बाद वहां के रहवासी वापस लौट चुके हैं जबकि कुछ लोग स्कूल में ही रूके हैं जिनकी सेवा की जा रही है.