विदिशा में ब्राह्मणों ने गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा

विदिशा। श्री परशुराम सर्व ब्रह्मण संघ द्वारा विदिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के छोटे तथा बड़े गायकों ने अपनी प्रस्तुति देकर समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया जबकि वरिष्ठ जनों ने समाज को आगे बढ़ाने भरपूर सहयोग करने की बात कही, वहीं गायकों का उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से संजय शर्मा के साथ श्री परशुराम सर्व ब्रह्मण संघ जिला प्रभारी मधुसूदन पचैरी, महिला जिलाअध्यक्ष सुषमा पाठक, सुशील शर्मा, कंचन शर्मा, रागिनी शर्मा, सुषमा बिरथरे, सीमा शर्मा, राज कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, दीपिक शर्मा, नेहा शर्मा, सुशील शर्मा, शशि सिलाकारी, विनीता शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनीषा सिलाकारी, रेखा दुबे, रीता शर्मा उपस्थित रहीं।

You May Also Like

More From Author