मुंबई : देश की सबसे महंगी फिल्म Robot 2.0 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 में रजनी और अक्षय के अलावा सुधांशु पांडे, एमी जैक्सन और अदिल हुसैन भी लीड भूमिका में हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच 2.0 का क्रेज बढ़ गया था। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज हो चुकी है। फिल्म की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग काफी तगड़ी रही। बहरहाल, फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 2.0 ने पहले दिन अपने हिंदी वर्जन के साथ 20.25 करोड़ रुपए कमाए।सिर्फ पहले दिन का आंकड़ा है और माना ये जा रहा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करेगी। फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसका बजट करीब 500 करोड़ बताया गया है। इसकी वजह ये है कि फिल्म में ग्राफिक्स और टेक्नोलॉजी पर काफी खर्च किया गया।
Robot 2.0 first day collection : तीन भाषाओं में रिलीज हुई है 2.0, देखें कितनी कमाई हुई

