चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ ने मचाई तबाही, मुंबई के समुद्र में फसे 273 लोग

मुंबई/गुजरात – चक्रवाती तूफान तौकते के कारण महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक तबाही मची है। कई इलाकों में तूफान के बीच आई तेज हवा और बारिश ने अपना कहर बरपाया है जिसके चलते मुंबई के पास इस तूफान के बीच समुद्र में एक नाव फंसने की सूचना मिलते ही तत्काल भारतीय नेवी ने मोर्चा संभालते हुए राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस नाव में तकरीबन 273 लोग सवार होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मंगलवार सुबह तक कुल 177 लोगों को बचा लिया गया।

लोगों को निकालने के काम में भारतीय नेवी लगी हुई है, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस कोलकाता और अन्य बड़े जहाज भी मिशन में लगे हैं। भारतीय नेवी के मुताबिक, इंडियन नेवल पी8आई सर्विलांस एयरक्राफ्ट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मंगलवार को इस ऑपरेशन की गति को बढ़ाया जाएगा और सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि तूफान का असर गुजरात के 17 तटीय जिलों पर पड़ा है। कई इलाकों में पेड़ और कम्युनिकेशन टावर टूट कर गिरने की खबर मिली है। तूफान की वजह से गुजरात के सोमनाथ जिले और दीव के बीच सड़क मार्ग बाधित हो गया। सेना के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद पूरा रास्ता खाली कराया। इस बीच उना में भीषण बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही अमरेली, जामनगर, भावनगर आदि में भी तूफान ने काफी तबाही मचाई है। उना में तूफान मोबाइल टावर को भी उड़ा ले गया। हालांकि तूफान अब कमजोर हो गया है।

You May Also Like

More From Author