Categories: Farrukhabad

NRC और प्राइवेट वार्ड में चल रहा ट्रांसफर खेल, कुपोषित बच्चे की हुई मौत

फर्रूखाबाद। जिले के सबसे बड़े राममनोहर लोहिया अस्पताल के एनआरसी बार्ड में दस बेड कुपोषित बच्चों के लिए आरक्षित है लेकिन जिले में कुपोषित बच्चों की भरमार के कारण एक बेड पर तीन बच्चों को लिटाया जा रहा है जबकि कई बच्चों का उपचार करने से भी मना कर दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक एक दिन में कुपोषित बच्चों की संख्या 41 तक हो जाती है। जिसके चलते एक माह पहले अस्पताल में भर्ती रहे बच्चे को दोबारा भर्ती नहीं किया जाता है और रेफर किया जाता है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एनआरसी वार्ड में सिर्फ 10 बेड हैं। लेकिन ओव्हर लेपिंग बच्चों को प्राइवेट वार्ड में भेज दिया जाता है। वहीं पिछले दिन एक कुपोषित बच्चे की हुइ मृत्यु के संबंध में सीएमएस ने बताया कि जगह की कमी के कारण बच्चे को प्राइवेट वार्ड में भेजा गया लेकिन गंभीर स्थिति होने के कारण बच्चे को वापस नीचे भेजा गया और फिर सीएमएस के कहने पर हाई सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई लेकिन तब तक बच्चे की मृत्यु हो गई।

हालांकि गंभीर बच्चों को पहले ही सही इलाज मिलने से स्थिति में सुधार किया जा सकता है। लेकिन राममनोहर लोहिया अस्पताल में एनआरसी वार्ड और प्राइवेट वार्ड के बीच चल रहे ट्रांसफर के खेल के कारण आखिरकर बीते दिन एक बच्चे कीमृत्यु हुई। अब देखना होगा कि व्यवस्थाओं में कुछ सु धार होगा या फिर यह आलम जारी रहेगा।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026