शिवपुरी । इंसान से नागिन का बदला लेने की कहानी तो आपने सुनी होगी लेकिन कौए के इंसान को परेशान करने का मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है जहां एक ग्रामीण को कौए काफी परेशान करते नजर आते हैं। दरअसल मामला शिवपुरी जिले के ग्राम सुमेला का है जहां बीते लगभग तीन साल से ग्राम निवासी शिवा केवट को कौए पेरशान करते आ रहे हैं जिससे अब शिवा केवट कौओं को अपना दुश्मन समझने लगा है। ग्रामीण ने बताया कि जब वह बाहर निकलता है तो कौए उसे सिर में चोंच मारकर चोटिल कर देते है, जिससे अब वही अपनी सुरक्षा के लिए लाठी लेकर या रात के अंधेरे में निकलता है।
ग्रामीण शिवा ने बताया कि बीते 3 वर्ष पूर्व वह बदरवास जा रहा था जहां इस दौरान रास्ते में एक जाली में कौए का बच्चा फसा दिखा था जिसकी जान बचाने की कोशिश में कौए का बच्चा मर गया जिसके बाद से ही कौए अब शिवा केवट को परेशान करते हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More