रामायण काल में जहां भगवान राम का नाम लिखने के बाद पत्थर भी पानी पर तैरने का उल्लेख पुराणों में मिलता है। वहीं कलयुग में श्रीराम के एक ऐसे भक्त से हम आपको मिलवाने जा रहे है जिनका शरीर श्रीराम का नाम लेते ही पानी के उपर तैरने लगता है। सौ किलो शरीर का वजन होने के बाद भी यह व्यक्ति जैसी ही श्रीराम का नाम लेते हैं तो उनका पूरा शरीर बिना किसी सहारे के पानी के उपर फूल के समान तैरने लगता है।
मध्यप्रदेश के दमोह में पुलिस कांस्टेवल के पद पर पदस्थ, यह है भगवानदास दाहिया। यह पुलिस महकमे के साथ जिले के लोगों के बीच पानी में योग करने वाले योगी के रूप में जाने जाते है। करीब दस वर्षों से भगवानदास योग की क्रियाओं को जमीन पर नहीं बल्कि पानी में करके दिखाते हैं। किसी भी पानी के स्रोत में ये बिना किसी परेशानी के योग की क्रियाओं को करके लोगों को आश्चर्यचकित कर देते है।
इनका कहना है कि वे उज्जैन महाकुंभ, भेडाघाट, भीमकुंड सहित अन्य स्थानों पर इस तरह की योग क्रियाएं कर चुके है। अंतर्राष्टीय योग दिवस पर जहां प्रदेश एवं देश की सरकार भी योग को बढावा देने के लिए आयोजन कर रही है वहीं दूसरी ओर पानी में योग करने वाले पुलिस कर्मी की यह विशेषता लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More