भिंड। भिंड नगर में समाजसेवियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखी पहल की गई है। बता दें कि झोपड़पट्टी में अपना जीवन यापन करने वाले बच्चों को पाठशाला लगाकर शिक्षा प्रदान कराई जाती है। यह पहल अभी से नहीं बल्कि पिछले 8 महीनों से जारी है, इस पहल का नाम मानवता की पाठशाला है जिसके तहत यह पाठशाला उन बच्चों के लिए खोली गई है जो बच्चे शिक्षा से वंचित हैं।
बता दें कि यह पाठशाला भिंड के प्राइवेट बस स्टेंड के पीछे झोपड़पट्टी में रहने वाले बच्चों के बीच खोली गई है जहां हर रविवार को मानवता संगठन द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जाती है। इस संगठन में बबलू सिंधी, प्रभात राजावत, तिलक भदौरिया, राहुल श्रीवास, एएस यादव, संगीत तोमर, निधी जैन, रोमा शर्मा, प्रांशू जैन, दीप्ति चौधरी तथा नेहा जैन अपनी अहम भूमिका निभाकर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More