देपालपुर। श्राइन बोर्ड की तरफ से आयोजित अमरनाथ यात्रा के लिए इंदौर जिले के देपालपुर से लगभग 115 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर मेडिकल सर्टिफिकेट दिया गया। बता दें कि पहले श्रद्धालुओं को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए इंदौर जाना पड़ता था लेकिन अब देपालपुर में ही कमिश्नर आकाश त्रिपाठी, जिला कलेक्टर लोकेश कुमार तथा एसडीएम प्रतुलचन्द्र सिन्हा के प्रयास पर इंदौर एमवायएच मेडिकल बोर्ड से डॉ. अंकित मिश्रा ने देपालपुर पहुंचकर 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मेडिकल सर्टिफिकेट दिएं
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य होता है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रातः 11रू00 बजे से 2रू00 बजे तक चले इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आशा सहयोगी के रूप में बबीता चैधरी, रंचना पंवार, माया परमार, कृष्णा नागर, एलएचव्ही से श्रीमती व्हीके सोनी, एमपीएस से शरद निंबालकर, फार्मासिस्ट से संतोष श्रीवास्तव ने प्रमुख रूप से सेवा दी है। 14 वर्षों से अमरनाथ यात्रा कर रहे नगर के केदार पंड्या बंटी सोनी व पत्रकार संदीप सेन ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर चंद्रकला पंचोली व एसडीएम प्रतुलचन्द्र सिन्हा का आभार व्यक्त किया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More