केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan 1 सितम्बर को Vidisha जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनका दौरा सुबह 9:50 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से शुरू होगा, जहां से वे गंजबासौदा के लिए ट्रेन से रवाना होंगे। इसके बाद गंजबासौदा में रोड शो करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर में वे विदिशा पहुंचेंगे, जहां वे स्वर्गीय सुषमा स्वराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे और लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे जिलाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। रात 8:30 बजे शिवराज विदिशा से भोपाल रावाना होंगे।
रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में एक सितंबर को ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियों के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं और समय पर कार्य को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर को नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More