आलोट। मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है जिसमें मंत्री जीतू पटवारी, आलोट विधायक मनोज चावला (Manoj Chawla) को धक्का देकर साइड करते नजर आ रहे हैं, वहीं वीडियो शोशियल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बाद अब खुद मंत्री और विधायक ने मीडिया के सामने आकर अपने अपने बयान दिए। दरअसल यह वीडियो विगत 30 सितम्बर का बताया जा रहा है जहां झाबुआ विधानसभा उपचुनाव की रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने मंत्री जीतू पटवारी, आलोट विधायक मनोज चावला को धक्का देकर साइड करते नजरआ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री जीतू पटवारी ने विधायक मनोज चावला के साथ खड़े होकर मनोज चावला को बचपन का मित्र बताया। जबकि मंत्री जीतू पटवारी ने अपनी मित्रता दर्शाते हुए बताया कि यदि विभाग में स्वतंत्र प्रभार से जिसकी बात अधिकारी मानते हैं तो वह विधायक मनोज चावला है।
दूसरी ओर विधायक मनोज चावला ने बताया कि मुख्यमंत्री मीडिया के समक्ष थे जिनको दिखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को हटाया जा रहा था। हालांकि धक्का देने की बात पर विधायक बोले की जीतू पटवारी बड़े भाई है परिवार के सदस्य है, जो कि मुख्यमंत्री को मीडिया के सामने लाने के लिए सभी को हटा रहे थे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More