Categories: Burhanpur

बुरहानपुर में आदिवासियों पर फायरिंग मामले ने पकड़ा तूल

बुरहानपुर। जिले में आदिवासियों पर हुई फायरिंग मामला अब तूल पकड़ता जा रहाहै। ज हां एक ओर आदिवासियों ने मंत्री से मिलकर दोषी वन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं दूसरी ओर वन कर्मचारी संघ ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर वनकर्मीयों पर दर्ज किए गए अपराधिक प्रकरण को वापस लेने की मांग की है।

दरअसल बुरहानपुर के बदनापुर पहुंचे वन मंत्री उमंग सिंगार को आदिवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें कि बीते दिनों वन अतिक्रमण हटाने के दौरान वनकर्मियों ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की थी जिसमें लगभग 5 दिवासी घायल हुए थे। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आदिवासियों ने

मंत्री उमंग सिंगार का रास्ता रोका और 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए उग्रआंदोलन की चेतावनी दी। बता दें कि मंत्री के साथ विधायक सुरेंद्र सिंह तथा नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डकर भी मौजूद थी।

वहीं दूसरी इसी मामले में मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ व वन सुरक्षा समिती ने प्रदेषअध्यक्ष  निर्मल तिवारी के नेतृत्व में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। बता दें कि वनकर्मियों पर दर्ज किए गए अपराधिक प्रकरण को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की गई है।

बताया गया कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने वाले वनकर्मीयों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है लेकिन यदि अतिक्रमण नहीं हटा तो जंगलांे में नक्सलवाद पनपनेगा जो कि आगे चलकर खतरा साबित हो सकता है।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026