हरिद्वार। 2021 के महाकुंभ से पहले केंद्रीय रेल मंत्रालय ने कुंभ नगरी हरिद्वार को बड़ी सौगात देते हुए रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाओं का तोहफा दिया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर हाल ही में तैयार किए गए रैन बसेरे जीआरपी आरपीएफ थाने सहित कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व सांसद तरुण विजय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट सहित रेलवे के आला अधिकारी उपस्थित थे। VIDEO
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में 2021 में होने वाले कुंभ के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से तैयार है कुंभ में न केवल हरिद्वार बल्कि देश के विभिन्न इलाकों से यहां के लिए ट्रेन चलाई जाएंगी ताकि कुम्भ में आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो रेल राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि हरिद्वार और देहरादून स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की पूरी कवायद चल रही है इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से हरिद्वार रेलवे स्टेशन को लैस किया गया है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More