ग्वालियर। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री की आगवनी करने पहुंचे केबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) को अंदर जाने से रोकने पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह सुरक्षाकर्मियों पर भड़क उठे। बता दें कि इस दौरान गेट पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था, लेकिन बाद में मामले की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मोके पर पहुंचे और फिर माहौल किसी तरह शांत हुआ। दअरसल ग्वालियर में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की आगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री प्रद्युमन सिंह को सीआईएसएफ के जवानों ने अंदर जाने से रोक दिया था, इसके बाद सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भड़क गए, लेकिन मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मंत्री को अंदर प्रवेश कराकर मामला शांत कराया।
मंत्री, लाखन सिंह यादव ने बताया कि केंदीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माताजी का निधन हो गया था जिन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे। वहीं मंत्री प्रद्युमन सिंह के सुरक्षाकर्मियों पर भड़कने के मामले में कुछ बयान नहीं दिया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More