कोलारस। किसान ऋण मांफी का ब्लाॅक स्तर कार्यक्रम पूरी तरह फलाॅप हो गया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को 2 बजे शामिल होकर किसानो को कर्जमांफी के प्रमाणपत्र बांटने थे लेकिन प्रभारी मंत्री करीब 5 घंटे देरी से लगभग शाम 7ः15 बजे पहुंचे। वहीं किसान कर्ज माफी प्रमाण पत्र मिलने की आस लगाए बैठे किसान देरी होने पर कार्यक्रम छोड़कर चले गए। बता दें कि इससे पहले भी 14 फरवरी को कोलारस में जन समस्या शिविर में मंत्री प्रघुमन सिंह तोमर करीब 3 घंटे की देरी से कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आखिकर कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोग ही कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिएए बाकी पीछे की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
लुवासा से कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने बताया कि उन्हे कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे बुला लिया गया था और मंत्री के आने का समय 2 बजे तय था लेकिन कई घंटे इंतजार करने के बाद भी मंत्री नहीं पहुंचे तो वह घर वापस लौट चलीं। वहीं बताया गया कि कार्यक्रम में ना ही खाना मिला ना ही पानी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More