Ngada | नागदा – एक विधायक को जनसंपर्क के दौरान चप्पलों की माला पहनाते हुए वीडियो शोशियल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। कैमरा 24 पर देखिए इस वायरल वीडियो की पूरी पड़ताल।
दरअसल यह वीडियो उज्जैन जिले के नागदा से वर्तमान विधायक दिलीप सिंह शे खावत है जिनको एक युवक ने खेड़ावदा में जनसंपर्क के दौरान चप्पलों की माला पहनाई। दिलीप सिंह शेखावत का क्या कहना है: दिलीप सिंह ने बताया कि यह एक षडयंत्र है और इस घटना के 15 मिनट के अंदर वहां कांग्रेस की गाड़ी भी पहुंच गई साथी ही पूरी मीडिया से फोन आने लगे। दिलीप सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी एक ग्राम भ्रमण के दौरान नशे में धुत्ते व्यक्ति ने गाड़ी पर पत्थर फेंकने का भी प्रयास किया था।
चप्पलों की माला पहनाने वाले युवक के छोटे भाई ने बताया कि उनकी मां को इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिला था जिसके कारण युवक विधयाक के पास शिकायत लेकर कई दिनों पहले गया था लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ अभद्रता कर उसे वहां से भगा दिया था जिसके बाद बदले की भावना से मांगीलाल नामक युवक ने यह कृत्य किया।
फिल्हाल विधायक को चप्पलों की माला पहनाने वाले युवक मांगीलाल की तलाश जारी है जो कि अभी फरार चल रहा है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More