कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस पहुंचे कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह को कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जमकर खरी खोटी सुनाई। दरअसल कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खतौरा में आयोजित हुए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगाए गए बैनर पर अपना फोटो ना होने पर कोलारस भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी नाराज हुए और फिर मंच से जिला प्रशासन सहित मंत्री को कड़ी चेतावनी दी।
कोलरस से भाजपा विधायक बोले कि जनता की तक्लीफ रखने का मंत्री को मौका देना चाहिए और जो भूल हुई है उसे वह ठीक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन को भी विधायक ने चेतावनी देते हुए आगे से प्रोटोकाॅल का पालन करने की बात कही।
विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस दौरान पूर्व की शिवराज सरकार द्वारा सिंध नदी पर पांच स्टाॅप डेमों की स्वीकृति देने की घोषणा पर हुए अमल की बात कही। जबकि आखिरकर विधायक ने कांग्रेस सारकार के मंत्री को कड़े शब्दो में कहा स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More