सिवनीः लगभग 1 लाख क्विंटल गेंहू खुले आसमान में रखा

सिवनी जिले में गेहूं खरीदी का कार्य विगत 15 अप्रेल से प्रारंभ हुआ है जिसमें जिले भर में 98 खरीदी केन्द्रों में 44 हजार 770 किसानों का कुल 3.91 लाख मेट्रिक टन गेहूं उपार्जित जा चुका है और अब तक 2.36 लाख मेट्रिक टन गेहूं का परिवहन हो चुका है लेकिन आज भी खरीदी केन्द्रो में 1.55 लाख मेट्रिक टन गेहूं खुले आसमान की नीचे पड़ा हैं।

बता दें कि कई वर्षों से परिवहनकर्ता की कठपुतली बने अधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त जिले के परिवहनकर्ता ने अभी तक खरीफ वर्ष 2020-21 के 1.55 मेट्रिक टन अनाज का भी परिवहन नहीं किया है।

  • जिला कलेक्टर के आदेश बाद भी नहीं हुआ परिवहन
  • घंसौर के भिलाई में 23 प्रतिशत हुआ परिवहन
  • 1 लाख क्विंटल गेंहू खुले आसमान में रखा

जिला कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने परिवहनकर्ता को जमकर फटकार लगाते हुये 3 दिन के अंदर 90 प्रतिषत गेहूं का परिवहन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देश के बाद भी अभी तक कुल 60 प्रतिशत ही परिवहन हो सका है।

जिले में सबसे कम 23 फीसदी परिवहन दूरस्थ अंचल विकासखण्ड घंसौर के भिलाई खरीदी केन्द्र का हुआ हैं। वही केवलारी ब्लाक के कुडाड़ी खरीदी केंद्र में 1 लाख क्विंटल गेंहू का परिवहन होना अभी भी शेष है।

वहीं सूत्रों में मिली जानकारी के अनुसार जिन खरीदी केन्द्रों ने लोडिंग की राशि का भुगतान किया हैं उन केन्द्रों का परिवहन हो रहा है लेकिन जिन्होने भुगतान नहीं किया वहां परिवहन के हालात बदत्तर हैं।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026