पिछोर। शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है जहां एक मां नग अपने तीन मासूम बच्चों के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया। दरअसल यह घटना शिवपुरी जिले के पिछोर की बताई जा रही है जहां इस आत्मघाती कदम में माँ और तीनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनमें से दो बच्चों की मौत हो चुकी है।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पिछोर थाना पुलिस ने माँ और तीनों बच्चों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से फिर उन्हे ग्वालियर रेफर किया गया जहां दो बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि दिनेश जाटव की पत्नी वर्षा जाटव ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने ही घर में 6 साल की बेटी सुखिया, 3 साल के बेटे राजा और 4 महीने के बच्चे के साथ खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले किया है।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गृह क्लेश से तंग आकर परेश्वर ग्राम की महिला ने तीन बच्चों समेत खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More