सिवनी। सिवनी जिले में सभी आठ विकास खंड पर आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता से जिले में 574 गरीब आदिवासी किसानों का विद्युत मोटर पम्प एवं अन्य सहायक सामग्री खरीदने के लिए चयन हुआ था। लेकिन यह योजना अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।
योजना के मुताबिक सभी पात्र आदिवासी किसानों के बैंक खातों पर जनपद पंचायतो के माध्यम से 30-30 हजार रूपये प्रदान कर दिए गए है लेकिन कुछ ही दिनों में किसानों के खातों से रूपए काट लिए गए। वहीं विभाग द्वारा जिस कम्पनी की सामग्री किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है वह किसान लेने को मंजूर नहीं हैं।
किसान ने बताया कि पसंदीदा और विश्वसनीय कम्पनी का सामान नहीं दिया गया है जबकि कोरे कागजों पर दस्कत करवाने के बाद खातों में से शासन द्वारा दिए गए 30 हजार रूपए भी निकाल लिए गए हैं। हालांकि ग्रामीणों ने कम्पनी का सामान लेने से मना कर दिया है।
दूसरी ओर जब इस मामले में लखनादौन जपं सीईओ से बात की गई तो अधिकारी ने बताया कि वरूना कम्पनी की मोटर पम्प और पाईप किसानों को दिए जा रहे हैं। जानकारी दी गई कि एमपी एग्रो के माध्यम से सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
हालांकि अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन किसानों के हित में कोई निर्णय लेगी या फिर ग्रामीणों के अनुसार घटिया कम्पनी के सामान का बोझ किसानों के कांधे पर डाला जाएगा।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More