Bhopal

MP Politics : एमपी बीजेपी को बड़ा झटका ! विधायक के बेटे हुए कांग्रेस में शामिल

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में सेंधमारी कर दी है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से तीन बार के विधायक रहे देशराज सिंह के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस को अपना समर्थन देते हुए पार्टी की सदस्यता ले ली है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में यादवेंद्र सिंह यादव ने प्रेसवार्ता भी की. इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. बता दें कि इस समय एमपी में चुनावी दौर के बीच राजनीतिक पार्टियों के बीच जमकर होड़ मची हुई है. कई इलाकों में सभाओं के जरिए लोकलुभावने वादे किए जा रहे हैं. जहां एक ओर बीजेपी एक बार फिर अपने सत्ता में वापस आने का दम भरते हुए कांग्रेस के दिग्गज कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी इस बार सेंध लगाने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता का उनके साथ होने का दावा कर रही है. वहीं दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए ये भी दावा किया अभी कई और लोग लाइन में हैं.

 

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026