DAMOH NEWS | दमोह : मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के तहत स्कूल की तिमाही परीक्षा (MP Board Exam) में निर्धारित समय से पहले ही पेपर करा देने का मामला सामने आया है जिससे पेपर आउट और वायरल होने की आशंका बढ़ गई। मामला दमोह जिले के कांटी स्कूल का है जहां प्राचार्य और शिक्षकों की लापरवाही के चलते निर्धारित समय से पहले ही 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक की तीमाही परीक्षा का पेपर करा दिया गया जबकि अभी यह पेपर प्रदेश के स्कूलों में होना बाकी है। खबर सामने आने के बाद स्कूल में तला लगाकर प्राचार्य और शिक्षक गायब हो गए हैं। वहीं इस मामले में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी (Minister Deepak Joshi)का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी नहीं आया है लेकिन जो भी विभागी कार्यवाही होगी वह की जायेगी।
आपको बता दें कि जो पेपर 14 सितम्बर को 9 वी 10वी 11वी और 12वी के लिए ओपन होना था वह दो दिन पहले यानि की 12 सितम्बर को ही ओपन कर दिया गया। दरअसल 10 सितम्बर से 15 सितम्बर तक तिमाही परीक्षा होनी थी लेकिन तयोहारो के मद्देनजर टाइम टेबल में संसोधन कर पेपर की तारीख 10 सितम्बर से 20 सितम्बर तक कर दी गई थी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More