भोपाल। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के चलते बीते दिनों भाजपा ने फ्लोर टेस्ट की मांग की थी लेकिन उससे पहले ही कमलनाथ ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि जहां एक ओर अब भाजपा के खेमे में 106 सीट जबकि कांग्रेस पार्टी के खेमे में 92 सीट आ चुकी है। वहीं सीएम कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी को सदन में बहुमत साबित करनी होगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम हाउस में पत्रकार-वार्ता के दौरान अपने इस्तीफे का ऐलान किया। जबकि इससे मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 16 विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार किए गए थे जिसके चलते विधानसभा क्षेत्रों को रिक्त घोषित किए जाने की कार्रवाई की गई। हालांकि भाजपा का संसदीय बोर्ड फैसला करेगा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद कौन संभालेगा।
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Tweet कर लिखा कि –
मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More