Bhopal

MP में पेट्रोल-डीजल पर उपकर के ऊपर उपकर हटेगा, कैबिनेट बैठक में निर्णय

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए निणर्यों की जानकारी दी। पेट्रोल-डीजल पर उपकर के ऊपर उपकर हटाने का निर्णय लिया गया। मिलावट के क्षेत्र में सरकार सख्त है। 3 साल की सजा का प्रावधान को आजीवन कारावास में बदला। एक्सपायर दवाएं, खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ बेचने पर 5 साल की सजा का प्रावधान। सिंचाई योजना के तहत मंडला, डिंडोरी, शहडोल, सिंगरौली के प्रस्ताव को भारत सरकार के पास भेजने का फैसला किया है।

  • जेल में फार्मासिस्ट के पदों को सरेंडर करके मेल नर्स के पदों का स्वीकृत करके मंजूरी दी गई है। पट्टाधारी स्वीकृत खदानों में 75 प्रतिशत मध्यप्रदेश के मूल निवासी रखना स्वीकृत किया गया है। पट्टों का 10-10 वर्ष में नवीनीकरण किया जाएगा।
  • सिंचाई के क्षेत्र में प्रधानमंत्री की कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी, भू-जल सिंचाई योजना के तहत मंडला, डिंडोरी, शहडोल, सिंगरौली के प्रस्ताव को भारत सरकार के पास भेजने का फैसला किया है।
  • 3 विश्वविद्यालयों में भोज विवि, बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि महू, एसएन शुक्ला विवि में प्रति कुलपति पद की मंजूरी दी गई है। मध्यप्रदेश निजि विवि स्थापना और संचालन विधेयक में एकलव्य विवि दमोह को विवि खोलने,अरविंदों विवि इंदौर,महाकौशल विवि जबलपुर को भी अनु​मति प्रदान की गई है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026