Balaghat

MP Election 2023: बालाघाट से बीजेपी का चुनावी शंख्नाद, सीएम शिवराज ने की दो बड़ी घोषणाएं

MP Election 2023: बालाघाट से मध्यप्रदेश बीजेपी ने चुनावी शंख्नाद कर दिया है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले थे लेकिन रायपुर से बालाघाट के लिए रवाना हुए शाह को बीच रास्ते से ही मौसम खराब होने के कारण उनको वापस लौटना पड़ा. अपने संबोधन के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका में हैं जहां से योग की धूम पूरे संसार में हो रही है. सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेसियों ने योग से दूरी बनाए रखी. लेकिन हमारा देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली बन रहा है.

सीएम शिवराज बोले कि पहले पिद्दी से पिद्दी देश हमे डराते थे. लेकिन 2014 में मोदी जी की सरकार आने के बाद बदलाव आया. पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन किसी ने हमे छेड़ा तो उनको छोड़ेंगे नहीं. शिवराज बोले कि पाकिस्तान और भारत का अब कोई मुकाबला ही नहीं है. अब हमे गर्व है कि मोदी जी के राज में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

रूस और यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने बताया कि कैसे मोदी जी के एक फोन पर दोनों देश के प्रेसिडेंट ने भारतीय बच्चों को सुरक्षित अपने वतन वापस आने दिया.

सीएम शिवराज बोले कि कांग्रेस और विरोधी जल रहे हैं. सपने में नरेंद्र मोदी जी ही दिखाई देते हैं. उनकी आलोचना करना, गाली देना ये सभी उन्होने रोज का काम बना लिया है. शिवराज आगे बोले कि मोदी भारत के लिए वरदान हैं, ईश्वर की कृपा से ऐसा नेतृत्व मिला है.

 

 

सीएम शिवराज ने ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल से गर्मी की धान भी सरकार की ओर से खरीदी जाएगी.

इसके अलावा ब्याज को भरने के साथ ही मध्यप्रदेश के किसानों को खाद और बीज की व्यवस्था सोसायटी की ओर से से कराई जाएगी.

इसके साथ ही सीएम शिवराज ने बालाघाट को सितंबर महिने में एक बड़ी सौगात देने का ऐलान किया. बालाघाट को सितंबर महीन में मेडिकल काॅलेज की सौगात दी जाएगी.

लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि बालाघाट की करीब सवा तीन लाख लाड़ली बहनों के खातों में पैसे डाले गए. उन्होने कहा कि बहनों को 1000 रूपए फिलहाल दिए जा रहे हैं. लेकिन जैसे जैसे व्यवस्था होगी उसके बाद 1200, 1500, 1750, 2000 फिर 2250, 2500, 2750 और फिर 3000 रूपए तक इस राशि को कर दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि 1 लाख भर्ती पूरी होने के बाद 50 हजार भर्तियां और की जाएंगीं. वहीं काम सीखने के बदले में युवाओं को 8 हजार रूपए सहयोग भी दिए जाएंगे.

12वीं के बच्चों से सीएम शिवराज बोले कि कमलनाथ सरकार ने लैपटाॅप देना बंद कर दिए थे, लेकिन फिर से लैपटाॅप वितरित किए जाएंगे. वहीं प्रथम छात्रा और छात्र को लैपटाॅप के साथ स्कूट भी दी जाएगी.

इस कार्यक्रम में फग्गन सिंह कुलसते, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, हरदीप सिंह डंग, गौरीशंकर बिसेन, राम किशोर कांवरे, सांसद ढाल सिंह बिसेन मौजूद रहे.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026