एमपी चुनाव 2023: बीजेपी ने कई मंत्रियों के टिकट किए होल्ड

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (mp election) की तारीखों का एलान हो चुका है. और इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (mp bjp) ने अपने 57 प्रत्याशियों के नाम वाली चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) समेत 20 से ज्यादा मंत्रियों के नाम शामिल हैं जिनको फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है. लेकिन अभी भी करीब 9 मंत्री ऐसे हैं जिनके टिकट को पार्टी आलाकमान की ओर से होल्ड पर रखा गया है. यानि बीजेपी की चार लिस्ट (bjp candidates 4th list) में उनका नाम अभी तक नहीं आया है. दरअसल मध्य प्रदेश में 7 नवम्बर को मतदान (mp election voting date) होगा और इसके नतीजे 3 दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे. और अभी भी बीजेपी और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की फाइलन लिस्ट का एलान होना बाकी है.

बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट की बात करें तो, चार लिस्ट में अब तक शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया, बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, महू से उषा ठाकुर, शुजालपुर से इंदर सिंह परमार, अमरपाटन से रामखिलावन पटेल, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, पोहरी से सुरेश धाकड़ और मेहगांव से ओपीएस भदौरिया का नाम अब तक शामिल नहीं किया गया है.

एक ओर जहां यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार अपने चुनाव न लड़ने के फैसले को सबके सामने रख दिया है. तो वहीं चुनावी गलियारों में चर्चा ये भी है कि जिन चर्चित नेताओं के नाम बीजेपी की चार लिस्ट में अब तक सामने नहीं आए हैं, उनमें से कुछ के टिकट काटे भी जा सकते हैं. हालांकि जिस तरह बीजेपी ने अपनी ​हाल की जारी लिस्ट में शामिल नाम उजागर कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है, ऐसे में अब देखना होगा कि बची हुई विधानसभा सीटों पर आखिर पार्टी किन चेहरों पर अपना दांव खेलेगी.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026