VIDEO: कैलाश विजयवर्गीय बोले- एमपी में ऐसा कोई अधिकारी पैदा नहीं हुआ जो…

MP Election 2023: इंदौर से विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का ए​क वीडियो हाल में जमकर वायरल हो रहा है. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (madhya pradesh assembly election) होने में अब थोड़ा ही वक्त बचा हुआ है. जिस गती से चुनाव नजदीक आ रहे हैं उसी तरह नेताओं के अपने अपने क्षेत्र में सभाओं के दौर ने भी जोर पकड़ लिया है. कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है. और हाल ही में उनके एक बयान ने राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है. वायरल हुई एक वीडियो (indore viral video) में आखिर कैलाश विजयवर्गीय क्या कह रहे हैं, जरा आप भी सुनिए…

कैलाश विजयवर्गीय ने सभा में कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसा कोई अधिकारी पैदा नहीं हुआ, जो फोन करने पर काम ना करे. विजयवर्गीय आगे ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि काम होगा, विकास होगा और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होगा. दरअसल, इंदौर-1 विधानसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से कैलाश विजयवर्गीय का नाम फाइनल होने के बाद सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस पार्टी की ओर से यहां वर्तमान विधायक संजय शुक्ला का टिकट लगभग लगभग फाइनल माना जा रहा है. ऐसे में देखना होगा कि अब इंदौर—1 विधानसभा की चुनावी जंग, क्या नया रूप लेती है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026