Chhindwara

“सरकार ने दवाइयों की टेस्टिंग कराई ही नहीं”: जहरीला कफ सीरप कांड पर कमलनाथ का वार

भोपाल/छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सीरप से मासूम बच्चों की मौत के बाद अब मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा, “ऐसी ना जाने कितनी दवाइयां होंगी जिनकी टेस्टिंग हुई ही नहीं होगी। मध्यप्रदेश में बड़ा भंडारा होने से मामला सामने आया, लेकिन दूसरे राज्यों में तो ऐसी दवाइयां देकर मरीजों की मौत का कारण तक पता नहीं चला होगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दवाओं की टेस्टिंग अनिवार्य थी, सरकार ने कभी उनकी जांच नहीं कराई। उन्होंने यह भी कहा कि यह दवाइयां सिर्फ मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में सप्लाई की गई होंगी। कमलनाथ ने कहा कि अगर सरकार समय रहते कार्रवाई करती तो छिंदवाड़ा में इतने बच्चों की जान नहीं जाती। उन्होंने इसे राज्य सरकार की बड़ी चूक और लापरवाही बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुआवजा बढ़ाने की मांग की है और अपनी ओर से भी पीड़ित परिवारों की सहायता का आश्वासन दिया।

  • जहरीले कफ सीरप केस पर कमलनाथ का तीखा हमला
  • सरकार ने दवाइयों की टेस्टिंग कराई ही नहीं: कमलनाथ
  • “ऐसी दवाइयां देशभर में बिकी होंगी, मौत का कारण पता तक नहीं चला”
  • “समय पर कार्रवाई होती तो छिंदवाड़ा में मासूम न मरते”
  • कमलनाथ ने कहा – “मुआवजा बढ़ाया जाए, मैंने मुख्यमंत्री से बात की”
  • पीड़ित परिवारों की पूरी मदद करूंगा: कमलनाथ

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026