Bhopal

MP Corona Curfew : मध्यप्रदेश में अब 15 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाते हुए 15 मई तक कर दिया है। यह निर्णय सीएम शिवराज द्वारा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के दौरान लिया जिसमें समाजसेवियों सहित बीजेपी और कांग्रेस के नेता शामिल हुए। एमपी में फिलहाल 15 मई तक विवाह समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। 

वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि –

  • अंतत: इस संकट को समाप्त करना ही एक मात्र विकल्प है। मैं प्रदेश का सेवक होने के नाते आपसे अपील करता हूं कि इस समय पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अपने आपको समर्पित कर दो। प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाएं तो हम कोरोना को मार सकते है।
  • कई लोगों की मानसिकता है कि इस बीमारी को छुपाते हैं, इसे न छुपायें। किल कोरोना अभियान की टीमें अब मरीजों को ढूंढकर वहीं के वहीं उनका इलाज करेंगी। उन्हें तत्काल दवाइयां मिलेंगी। किसी घऱ में 15 मई तक कोई संक्रमित छूट न जाये। एक एक व्यक्ति को ढूंढ़ कर निकालना है।
  • गांव गांव में छोटी-छोटी टीम बन जाये जो विकेंद्रित तरीके से काम करें। हम भोपाल में बैठकर संक्रमण नहीं रोक सकते। इसलिये सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जिन गांवों में पॉजिटिव केस हों वहां मनरेगा के काम भी बंद कर दिये जायें।

कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए इंदौर में राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। श्रमिकों के साथ समन्वय बनाने के लिए एक नोडल अधिकारी समेत चार अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026