Bhopal

MP Police Constable Exam: इस दिन होगा आरक्षक भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट, जानें जगह और समय

MP Police Constable Exam Physical Test Date : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा 8 जनवरी 2022 से लेकर 17 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के बाद अब फिजिकल टेस्ट की तारीखों का एलान हो चुका है. बता दें कि कुल 6 हजार पदों के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जानिमिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा परीक्षा आयोजित कराई गई थी. ऐसे में अब आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) भर्ती 2020-21 के फिजिकल टेस्ट, 9 मई से लेकर 5 जून 2022 तक होगा.

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईबी की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा स्थल पहुंचना होगा. सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर ही पहुंचना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार को जो परीक्षा स्थल और तारीख मिली है, उसी पर फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहुंचना अनिवार्य होगा, तारीखों में बदलाव नहीं होगा.

बता दें कि लिखित परीक्षा के नतीजे 24 मार्च 2022 को घोषित किए गए थे और अब रिटन एग्जाम में पास हुए उम्मीदवारों का Physical Test होगा. इसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक प्रतियोगिता होगी. मध्य प्रदेश के 6 स्थानों पर सुबह 6.30 बजे से अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट शुरू होगा.

जिन 6 जगहों पर फिजिकल टेस्ट होगा, उनमें मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड भोपाल, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) मूसाखड़ी इंदौर, परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी विसबल कंपू ग्वालियर, परेड ग्राउंड 6वीं वाहिनी विसबल रांझी जबलपुर, महानंदा एरिना ग्राउंड देवास रोड उज्जैन, शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज बहेरिया, सागर शामिल हैं.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026