Bhopal

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अब नहीं होगी बारिश ! देखें मौसम का हाल

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में बीते करीब 10 दिनों से कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने का दौर जारी है. किसानों की खेत में खड़ी फसल इसके कारण बड़ी संख्या में प्रभावित हुई है. वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गर्मी के इस मौसम में भी कम तापमान और ठंडक के कारण राहत महसूस हो रही है. वहीं किसानों की बारिश होने से फसल खराब होने की चिंता को देखते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के मंत्रियों ने खेतों में पहुंचकर किसानों को हर संभवन मदद का भरोसा भी दिया था.

Also Read : बागेश्वर धाम और पंडोखर धाम की तरह एक और दरबार ! पर्चे पर लिख देते हैं लोगों के मन की बात

हालांकि अब किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च से प्रदेश में बारिश थम सकती है और मौसम खुलेगा. वहीं 26 मार्च तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश या ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. 26 मार्च के मौसम हाल की बात करें तो रविवार को ग्वालियर चंबल संभाग सहित रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल नर्मदापुरम के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.

श्रीलंका में बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते प्रदेश में ऐसे हालात एक बार फिर बनने की आशंका जताई गई है. लेकिन 27 मार्च से मौसम खुल सकता है. क्योंकि अब ये अंतिम डिटरबेंस माना जा रहा है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी केंद्र पर खरीदी की दिनांक को भी बढ़ा दिया था जिससे किसानों का कुछ हद तक राहत मिली है. लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसलों का सर्वे कराकर, सरकरा ने मुआवजा देने का भरोसा दिया है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026