नईगढ़ी। रीवा जिले का एक युवक पिछले चार वर्षों से लापता है जिसके अब पाकिस्तान के जेल में बंद होने की खबर सामने आई है। दरअसल रीवा जिले के ग्राम छदनहाई का यह मामला है जहां से 2015 में अनिल साकेत नामक युवक लापता हो गया था लेकिन जब, रीवा जिले की नईगढ़ी पुलिस परिजनों से युवक का आधार कार्ड और पहचान पत्र लेने घर पहुंची तब पता चला कि 2015 में लापता हुआ उनका बेटा पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है।
जब इस संबंध में नईगढ़ी थाना प्रभारी जालम सिंह तथा थाना से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो कोई संपर्क नहीं हो सका। हालांकि अनिल साकेत के माता पिता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके बेटे को पाकिस्तान से वापस लाने की गुहार लगाई है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More