विदिशा। विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजन द प्राइड होटल में किया गया। विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा ने बताया कि इंदौर एमएसएमई (MSME) विकास संस्थान द्वारा यह सेमीनार आयोजित किया गया जिसमें विदिशा विधायक शशांक भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन सहित विदिशा के व्यापारी एवं उद्योगपति मौजूद रहे।
सेमीनार के दौरान महत्वपूर्ण रूप से एक हजार से ज्यादा मशीनों पर सब्सिडी एवं बैंकों से फाइनेंस की व्यवस्था के लिए जानकारी दी गई। बताया गया कि एमएसएमई सेक्टर के विकास हेतु लागू की गई विभिन्न योजनाओं में से क्रेडिट लिंक कैपिटल सब्सिडी एंड टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन स्कीम महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत एक करोड़ रुपए तक की मशीनों को खरीदने हेतु ऋण की व्यवस्था की गई है। एमएसएमई इंदौर से आए गौरव गोयल ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
इस सेमिनार में मुख्य तौर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक पीडी वंशकार, डॉ राहुल जैन, अशोक पाराशर के साथ विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स महामंत्री ह्रदेश सोनी, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, आईटी प्रमुख दिलीप जौहरी, सुरेश मोतियानी, राजकुमार सराफ, राकेश शर्मा, नरेन्द्र जैन, मनीष लश्करी, विनोद अग्रवाल, महीपाल राजपूत, ब्रजेन्द्र सोनी, जगदीश नेमा, आनंद अग्रवाल, राहुल जैन, राजीव अग्रवाल, राजेश परासर, नीरज चौरसिया, अजय साहू, आशीष महेश्वरी,राजेश जैन, रोहित गर्ग, करतर सिंह धाकड़, दिनेश रामानी तथ चंद्र मोहन अग्रवाल मौजूद रहे।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More