नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में ग्रेसिम इंडस्ट्री के मजदूरों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी है। बता दें कि ग्रेसिम के 5 सालाना समझौते के दौरान ट्रेड यूनियन ने गुरुवार को गेट मीटिंग बुलाई थी जिस दौरान यूनियन नेता द्वारा मजदूरों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने हड़ताल शुरू की थी। वहीं इस मामले में लगभग आठ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज होने की बात सामने आई है जिसके बाद मजदूरो ने समझौते का बहिष्कार किया था। वहीं लेबर कमिशनर मेघना भट्ट द्वारा भी मजदूरों को समझाइश दी गई लेकिन मजदूरों द्वारा अपनी हड़ताल जारी रखी गई।
मजदूरों का कहना हैं कि इतनी बड़ी कम्पनी होने के बाद भी मजदूरों को सही वेतन नहीं दिया जाता है, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि वेतन वृद्धि की मुख्य मांग करते हुए मजदूरों ने आगामी समय में भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More