नागदा। लाॅकडाउन के समय नागदा में लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के साथ ही जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन गरीब तथा जरूरतमंद लोगों तक भोजन पैकेट और राशन उपलब्ध कराने के लिए भी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। एक ओर जहां नागदा खाचरोद विधायक ने जिला कलेक्टर से गरीब परिवारों को राशन वितरण के लिए बात की तो वहीं दूसरी ओर नगादा एसडीएम ने गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवियों द्वारा 21 दुकानें गोद लेने की जानकारी दी।
नागदा खाचरोद से कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने लाॅकडाउन के समय गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलेक्टर से बात की है। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ने बताया कि इस समय गरीबों को 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल उपलब्ध कराने के सरकार ने निर्देश जारी किए है जिसके क्रियानवयन के लिए जिला कलेक्टर से बात की गई है। बताया गया कि क्षेत्र में 5114 परिवार उपभोक्ता है जिनको राशन उपब्ध कराने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर नागदा के कैमिस्ट एसोसिएशन ने 100 परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए लगभग 21 दुकनों को गोद लिया है। नागदा एसडीएम आरपी वार्मा ने बताया कि समाजसेवियों ने लगभग 21 दुकानों को गोद लिया है जिसके माध्यम से एक महीने का राशन जरूरतमंद लोगों को मुफ्त वितरित किया जाएगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More