File
भोपालए 22 सितम्बर – कांग्रेस नेताओं द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री ने पलटवार किया है. नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि – सिंधिया जी ने केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जिस तरह से प्रदेश में सौगतो कई झड़ी लगा दी है उनका स्वागत तो बनता है. सिंधिया जी का स्वागत बीजेपी कर रही है उस मे कांग्रेस को दिक्कत क्या है.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सीएम शिवराज केवल घोषणा करने के बयान पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ ने अपने वचन पत्र में 265 घोषणा की थी जिस में से एक को भी पूरा नही किया.
इसके अलावा महंत नरेद्र गिरी के निधन पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मंत्री मिश्रा ने पलटवार किया. मंत्री बोले कि कांग्रेस के चच्चाजान हिन्दू में विभाजन करने से बाज नही आते, हिन्दू आतंकवाद शब्द ये ही लाए थे. कांग्रेस के चच्चा जान हिन्दू धर्म के अलावा किसी ओर धर्म पर क्यो नही बोलते.
मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर गृहमंत्री ने बयान दिया कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और बीते 24 घंटे में कुल 12 नए मरीज सामने आए है. बताया गया कि 24 घंटे में मिले 12 मरीजों में से 3 भोपालए 3 इंदौर और 3 जबलपुर के मरीज शामिल हैं वहीं अब कुल 96 एक्टिव केस ही रह गए हैं.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More