शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में बॉलीवाल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री हर्ष यादव के साथ विदिशा विधायक शशांक भार्गव तथा शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह भी मौजूद रहीं जिन्होने सरस्वती पूजन कर ध्वज फैराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
जानकारी के मुताबिक इस बॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने भाग लिया है जो प्रतियोगिता 17 नबंवर तक चलेगी। मीडिया से रूबरू हुए मंत्री हर्ष यादव बोले कि 15 साल तक भाजपा की शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को लूटा है और अब वह लुटेरे मध्य प्रदेश की चिंता कर रहे हैं। मंत्री बोले कि जब से कमलनाथ सरकार बनी है, कहीं कोई लूटने वाली जानकारी तथ्यात्मक नहीं है जबकि शिवराज सिंह अनर्गल आरोप लगा रहे है।
मंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं के बीच सीएम की दौड़ है जिसमें कभी नरोत्तम मिश्रा, कभी नरेंद्र सिंह तोमर, कभी शिवराज सिंह, कभी विश्वास सारंग तो कभी गोपाल भार्गव दौड़ में शामिल हो जाते हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More