25 मई से नौतपा शुरू, 15 दिन बाद मिलेगी राहत

25 मई से नौतपा (Nautapa) शुरू हो चुके है जिसके बाद अब कुल 15 दिनों तक इसका प्रभाव रहेगा। विदिशा के धर्माधिकारी पं. गिरधर गोविंद प्रसाद शास्त्री ने बताया कि सूर्य भगवान जब वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते है, तभी नौतपा की शुरूआत होती है जिसका प्रभाव 9 दिन तक अधिक और कुल 15 दिनों तक रहता है।

बताया गया कि वर्ष 2020 में 25 मई से नौ तपा लगे है जिसका अधिक प्रभाव 2 जून तक जबकि इसके बाद अगली 8 जून तक गर्मी का अहसास रहेगा।

बताया गया कि भगवान सूर्य संसार की ऊर्जा के केंद्र हैं और वर्षा काल में जीवाणु उत्पन्न होते हैं लेकिन इस गर्मी के कारण सभी नष्ट हो जाते हैं।

भीषण गर्मी के दौरान सुरक्षा के एहतिहात बरतने की सलाह दी गई है। बताया गया कि भीषण गर्मी के कारण आगजनी का खतरा बना रहता है जिसके कारण सभी उद्योगों सहित व्यापारियों को अग्निशमन रखना जरूरी है।

इस समय अंतराल में शीतल पेय का प्रयोग सबसे अधिक करने सहित भगवान सूर्य की आराधना तथा व्रत करने से भी लाभ मिलने की बात कही। हालांकि अच्छी वर्षा तथा अच्छे अन्न के उत्पादन होने का दावा किया गया।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026