देपालपुर। कोरोना महामारी के बीच नवरात्रि दशहरे त्यौहार के आयोजन को लेकर इंदौर जिले के देपालपुर में नवदुर्गा उत्सव समिति एवं रावण दहन समिति के सदस्यों की बैठक थाना परिसर में बुलाई गई जिसमें तहसीलदार बजरंग बहादुरसिंह, नायब तहसीलदार नीरज प्रजापति, थाना प्रभारी मीणा कर्णावत एवं नगर परिषद सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आयोजन को लेकर शासन प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है। तहसीलदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी मूर्तियों की घटस्थापना नहीं होगी, ना ही कोई सार्वजनिक चल समारोह निकाला जाएगा इन सभी के अलावा गरबा, चुनरी यात्रा आयोजन की भी अनुमति नहीं दी गई है। वहीं दूसरी ओर रावण दहन के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए जाने की बात कही गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More