बुरहानपुर। जिले के नेपानगर में उपचुनाव के लिए जनसंपर्क कर रहे बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि आचार संहित उल्लंघन मामले में बीजेपी प्रत्याशी सुमित्रा देवी कास्डेकर और कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन पटेल को यह नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशी का जनसंपर्क के दौरान नोट बांटने का वीडिया वायरल होने के मामले में नेपानगर रिटर्निंग आॅफिसर विशा माधवानी ने बीजेपी प्रत्याशी सुमित्रा देवी कास्डेकर और कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन पटेल को आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
एसडीएम, विशा माधवानी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ वीडियो वायरल हुए है जिसमें प्रत्याशी राशि दान करते नजर आ रहे हैं जिसके चलते बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी से जवाब मांगा गया है। वहीं जवाब आने के बाद जांच कराने की बात कही गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More