न्यूज चैनल ने दिखाई भिण्ड कलेक्टर की गलत खबर, कैमरा 24 ने बताई सच्चाई, देखें VIDEO

  • टीवी न्यूज चैनल ने भिण्ड कलेक्टर की दिखाई ग़लत खबर,
  • भिण्ड कलेक्टर बोले यह गलत किया है, प्रशासन की इमीज को गिराया
  • कैमरा 24 पर हम बताएंगे की आखिर क्या है सच्चाई ?

भिण्ड। दरअसल खबर भिण्ड में बीते दिन मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के उद्घाटन कार्यक्रम की है जिसमें प्रदेश के मंत्री डॉ गोविंद सिंह भी पहुंचे थे। लेकिन यहां जब भिण्ड कलेक्टर छोटे सिंह किसी कारण वश नीचे छुके तो टीवी न्यूज चैनल ने यह कहकर खबर चला दी कि जिला कलेक्टर ने मंत्री के पैर छुए। बता दें कि वीडियो में न्यूज चैनल ने भिण्ड कलेक्टर के मंत्री के पास किसी कारण वश झुकने पर उनको मंत्री के पैर पड़ते हुए बताया दिया था। Watch VIDEO ∇

अब जानते है कि सच्चाई क्या है। जब कैमरा 24 ने भिण्ड कलेक्टर छोटे सिंह से बात की तो उन्होने बताया कि यह सरासर गलत है। बताया गया कि कार्यक्रम में पैदल चलने वाला मार्ग उबड़खाबड़ था और पहले उनका भी पैर वहां अटक गया था। लेकिन जब मंत्री पहुंचे तो उनका पैर रास्ते में ना अटके इसके लिए उन्होने थोड़ा सा नीचे झुककर मंत्री को उबड़खाबड़ मार्ग से अवगत कराया, लेकिन इस वीडियो को ही न्यूज चैनल ने गलत खबर चलाते हुए जिला कलेक्टर को मंत्री के पैर पड़ते हुए बता दिया।

भिण्ड कलेक्टर छोटे सिंह ने कैमरा 24 को बताया कि न्यूज चैनल ने यह गलत किया है और प्रशासन की इमेज को लोगों की निगाहों में गिराया है। अब देखना यह होगा कि कैमरा24 द्वारा दिखाई गई सच्ची खबर के बाद क्या न्यूज चैनल माफी मांगेंगे।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026