उमरिया। जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां सर्वाधिक आदिवासी निवास करते हैं जहां चुनाव की सीट भी आदिवासी नेताओं के लिए आरक्षित रहती है। लेकिन वहीं इन सभी से परे उमरिया जिले के कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां आजतक आदिवासियों को मूलभूम सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। मामला उमरिया जिले के आदिवासी ब्लाॅक व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के विधानसभा क्षेत्र मानपुर के ग्राम पंचायत कठई का है जहां ग्रामीणजन विद्युत, सड़क, पानी की मूलभूम सुविधा से वंचित हैं।
एक महिला ने बताया कि सड़क की परेशानी के कारण बीमार व्यक्तियों को पैदल ही लेकर जाना पड़ता है जिसके कारण कई बार गंभीर स्थित भी बन जाती है। वहीं दूसरी ओर कमलेश बैगा नामक ग्रामीण ने बताया कि आजादी के बाद से ही उनके गांव में विद्युत की मुख्य समस्या है जिसकी शिकायत विधायक एवं जिला कलेक्टर से किए जाने के बाद भी समस्या का सामाधान नहीं हुआ।
जहां एक ओर डीएफओ, आर एस सिकरवार ने वनविभाग द्वारा विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने एवं हर संभव सहयोग देने का बयान दिया गया तो वहीं जिला कलेक्टर, संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि समस्या का कारण पता लगाया जा रहा है जबकि योजनाओं को भी ग्रामीणों तक पहुंचाए जाने का प्रयास रहेगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More