उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका के वार्ड 4 से मामला सामने आया है जहां वार्डवासी गंदगी से परेशान हैं, भरी बरसात में वार्ड से मुख्य मार्ग तक पहुचने के लिए गंदगी के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है, जो कि लोगों के लिए परेशानी बन चुकी है।
देश प्रदेश में भले ही सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन उमरिया जिले के पाली में नगर पालिका परिषद का स्वच्छता अभियान, वार्ड 4 की तस्वीर सामने आने के बाद अब महज कागजों तक ही सीमित रहा गया है। सवाल यह उठता है कि क्या सरकार के पैसों का सही उपयोग हो रहा है?
वार्ड 4 रहवासी, सुशील द्विवेदी ने बताया कि वार्ड में ना तो कचरा वाहन आता है और ना ही साफ सफाई कराई जाती है जिसके कारण जगह जगह कचरे का ढेर लग चुका है जिसमें जहरीले जानवर भी पनप रहे हैं। हालांकि अब देखना होगा कि आखिर कब तक वार्ड 4 के रहवासियों को परेशानी से निजात मिल सकेगी।
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More