ग्यारसपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जहां एक ओर आमजन, समाजसेवियों के साथ जन्रपतिनिधियों तथा अधिकरियों ने स्वच्छता रखने का संदेश दिया तो वहीं दूसरी ओर विदिशा जिले के ग्यारसपुर के कई वार्डों में स्वच्छता मामले में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। बता दें कि गांधी जयंती पर ग्यारसपुर में स्वच्छता अभियान चलाया तो गया लेकिन जिस जगह पहले से ही सफाई हो चुकी थी उस जगह पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी मीडिया के सामने सफाई करते नजर आए।
बता दें कि ग्यारसपुर के कई क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लगा होने के साथ ही क्षेत्रवासियों में बीमारियां फैल रही है, इस ओर किसी भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है, बल्किा स्वच्छता अभियान के नाम पर दिखावा मात्र किया जा रहा है। वार्ड वासी शैलू जैन ने बताया कि मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है, जबकि कचरा भी नहीं उठाया जाता है। जानकारी दी गई कि जब लोगों द्वारा सूचना दी जाती है उतने समय के लिए सफाई हो जाती है लेकिन समय समय पर सफाई नहीं होती।
वार्ड 11 के व्यापारी मनोज चौरसिया ने बताया कि गांधी जयंती पर भी विशेष रूप से सफाई नहीं हुई, जहां पहले जैसे ही स्थित है। बताया गया कि मोहल्ले के कचरालोग बाहर फेंकते है, क्योंकि कचरा घर की व्यवस्था नहीं है। हालांकि ग्राम पंचायत पर स्वच्छता के नाम पर दिखावा मात्र करने की बात कही गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More