शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद अंतर्गत ग्राम मोहनपुरा में 85 लाख रूपयों की लागत से बना खेल मैदान अब नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है, जबकि दूसरी ओर खिलाड़ियों के लिए भी कोई व्यवस्थाएं मौके पर उपलब्ध नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016-17 में भाजपा शासनकाल में लगभग 85 लाख रूपयों की लागत से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने के लिए यह मैदान बनाया गया था लेकिन आज के समय में इसकी स्थिति काफी बत्तर हो चुकी है।
खिलाड़ी निर्मल धाकड़ ने बताया कि स्टेडियम में जो सरकार ने पैसा खर्च किया है वह पूरा वेस्ट हो चुका है, मौके पर पानी की व्यवस्था नहीं है, जबकि पूरे ग्राउंड में पत्थर पड़े हुए है जिसके कारण चोट लगने का डर बना रहता है। बताया गया कि ग्राउंड में घास उगने के बाद खिलाड़ियों ने ही काटी जबकि स्टेडियम की कोई देखभाल नहीं हो रही है।
वहीं इस मामले में शमशाबाद तहसीलदार सत्यनारायण सोनी का कहना है कि जिला खेल अधिकारी को इसकी व्यवस्था देखनी थी, लेकिन अव्यवस्थाओं की जानकारी मिली है जिसकी जानकारी जिला खेल अधिकारी को दी जाएगी।
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More