पाली। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली अंतर्गत कुरावर शासकीय माध्यमिक शाला तथा प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के नाम पर बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में पिछले कई दिनों से बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं दिया गया। पाली के कुरावर में बच्चों के माध्यान्ह भोजन में कटौती करके शायद अपनी जेब भरने में समूह लगा हुआ है, जिनके द्वारा सरकार के पैसों पर पलीता लगाया जा रहा है।
बताया गया कि कई दिनों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिला है, जबकि जब मीडिया दल निरीक्षण करने पहुंचा तो उस दिन भी दाल ना होने के कारण भी मध्यान्ह भोजन नहीं बना।
जब इस मामले में जनशिक्षक प्रभारी महेंद्र मिश्रा से बात की गई तो बताया गया कि ह मामला अभी मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है जिसके लिए समिति बनाकर जांच कराई जाएगी। हालांकि अब देखना होगा कि क्या जनशिक्षक के जांच के अश्वासन पर अमल होगा या नहीं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More