रूड़की। कावड़ मेला शरू होने में कुछ दिन ही शेष बचे है और जिस रास्ते से कावड़िये गुजरेंगे उस कावड़ पटरी का हाल बेहाल है, यानी कहा जा सकता है की इस बार भी प्रशासन ने कावड़ पटरी को लेकर लापरवाही बरती है। बता दें कि मेवड़ से लेकर कलियर तक कावड़ पटरी की हालत बेहद ही खराब है जहां बड़े बड़े गड्ढे दिखाई होने से पद यात्रा करने वाले कावड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
राजस्थान से आये कावड़ियों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की प्रशासन ने कावड़ियों के लिए अच्छी तैयारी नहीं की है, इस बजरी वाले रास्ते पर चलने से काफी दिक्कत हो रही है, रास्ते में कोई भी सुविधा दिखाई नहीं दी है जबकि अभी तक कहीं भी कावड़ रखकर कुछ आरा करने तथा पीने के पानी की व्यवस्था नहीं दिखाई दी।
बता दे की फिलहाल कावड़ मेला पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है लेकिन राजस्थान जैसे दूर राज्यों से आने वाले कावड़िये सैकड़ो की संख्या में इस कावड़ पटरी से गुजर रहे है। चंद दिनों में ही इस पटरी पर कावड़ियों के संख्या लाखो में होने का अनुमान है जिनके मार्ग में यह बदहाल व्यवस्था काफी बड़ा रोड़ा साबित होगी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More