कुरवाई। विदिशा जिले की कुरवाई तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहनियाखेड़ी में आज भी ग्रामीण सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के आभाव में परेशानियों का सामना कर रहे है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई परवाह नहीं या यूं कहें कि जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देना ही नहीं चाहते है, जिसके चलते आज भी ग्राम में सड़क के आभाव में ग्रामीणों की जान पर बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से ज्यादातर पैदल ही आवागमन होता है क्योंकि दो पहिया वाहन से इस मार्ग पर सफर करना काफी मुश्किल है, जबकि खास बात यह है कि यदि गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे खाट पर लिटाकर पैदल ही लेजाया जाता है। हालांकि जब इस मामले में कुरवाई एसडीएम आरती यादव से बात की गई तो एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जनपद सीईओ से बात कर कार्यवाही प्रस्तावित किए जाने का आश्वासन दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More