पाली जिले के गुडा अखेराज के स्कूल में कई महिनों से नहीं पेयजल की व्यवस्था

पाली। जिले के रानी उपखंड अंतर्गत ग्राम गुडा अखेराज प्रायमरी स्कूल में विगत 7 महिनों से पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे परेशान होते नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत की अनदेखी व शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते स्कूली बच्चे प्यास लगने पर अपनी पढ़ाई छोड़कर घर या फिर पास के पेयजल स्त्रोत पर पानी पीने जाते हैं, लेकिन इस समस्या से अभी तक बच्चों को निजात नहीं मिल सकी है।

बच्चों ने बताया कि पेट्रोल पम्प के पास या फिर पास की होटल से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है, वहीं सड़क पर वाहन से दुर्घटना होने का डर बना रहता है। बताया गया कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

स्कूल हेड मास्टर, किस्तूर चंद ने बताया कि बच्चों को घर से पानी की बाॅटल लाने को कहा जाता है लेकिन कई महिनों से स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं है। शिक्षा विभाग और पंचायत को अवगत कराने के बाद भी कोई निराकरण इस समस्या का नहीं निकला।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026